शरीर को अंदर ही अंदर खोखला बना रही हैं ये बीमारियां

अमर उजाला

Tue, 22 April 2025

Image Credit : Adobe Stock

दुनियाभर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कुछ बीमारियों को साइलेंट किलर माना जाता है।

Image Credit : Freepik.com
साइलेंट किलर ऐसी बीमारियां हैं जो धीरे-धीरे शरीर में बढ़ती हैं और अक्सर शुरुआती स्टेज पर इनकी पहचान नहीं हो पाती है।
Image Credit : Adobe stock

हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि शुरुआत में यह बिना किसी लक्षण के बढ़ता है।
Image Credit : Freepik.com

अगर समय रहते इसका पता न चल पाए तो इससे हृदय रोग, यहां तक कि हार्ट अटैक भी हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

हाई ब्लड प्रेशर का निदान या इसका इलाज न हो पाए तो किडनी और तंत्रिकाओं पर भी बुरा असर हो सकता है।

Image Credit : Adobe stock

इसी तरह डायबिटीज भी एक गंभीर खतरा है। ये भी धीरे-धीरे पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है।

Image Credit : Freepik.com

अक्सर शुगर बढ़े रहने के कारण आंखों-नसों, दिल और किडनी की बीमारी हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com
कम उम्र से ही सभी लोगों को डायबिटीज-ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।
Image Credit : Freepik.com

गर्मियों में लौकी खाने की क्यों दी जाती है सलाह?

Freepik.com
Read Now