कोलेस्ट्रॉल एक फैट जैसा पदार्थ है जो शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसका स्तर बढ़ जाता है, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
Image Credit : Adobe Stock
बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल धमनियों में जमा होकर उन्हें संकरा कर देता है, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : Adobe Stock
बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल का अक्सर कोई खास लक्षण नहीं दिखाता, यही वजह है कि इसे साइलेंट किलर भी कहते हैं। हालांकि, जब यह बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो कुछ संकेत दिख सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
सीने में दर्द
जब धमनियों में प्लाक जमने लगता है, तो दिल तक खून का प्रवाह कम हो जाता है। इससे चलने या कसरत करते समय सीने में दर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com
पैरों में दर्द और अकड़न
धमनियों में रुकावट आने से पैरों की मांसपेशियों तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता। इससे चलते समय पैरों में ऐंठन, दर्द और भारीपन महसूस हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
थकान और सांस फूलना
दिल को रक्त पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और व्यक्ति को लगातार थकान और सांस फूलने की शिकायत हो सकती है।