अमर उजाला
Sun, 16 October 2022
रक्त में रासायनिक स्तर को नियंत्रित करने और भोजन के पाचन को ठीक रखने के लिए लिवर का बेहतर तरीके से काम करते रहना जरूरी है।
पीलिया, लिवर की समस्याओं के सबसे आम लक्षणों में से एक है। बार-बार होने वाली इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दें।
लिवर की गंभीर बीमारियों के कारण भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित हो जाते हैं जिससे भूख न लगने की दिक्कत हो सकती है।
लिवर की बीमारी के कारण पैरों और चेहरे में सूजन आ जाती है। इसपर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों में आंखों और मुंह में सूखेपन की दिक्कत बनी रह सकती है।
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान