कहीं खराब तो नहीं हो गया 'शरीर का फिल्टर'? ऐसे कर सकते हैं पता

अमर उजाला

Mon, 18 November 2024

Image Credit : Freepik.com

किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ये रक्त को फिल्टर करती है।

Image Credit : Adobe stock

अगर किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे थकान-कमजोरी महसूस हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

इस अंग में होने वाली किसी की समस्या का असर पूरे शरीर पर हो सकता है। इसके संकेतों की समय पर पहचान करें।

Image Credit : Adobe stock

किडनी शरीर में सोडियम को संतुलित करती है। किडनी ठीक से कार्य न करे तो पैरों-टखनों और हाथों में सूजन हो जाती है।

Image Credit : Freepik.com

किडनी हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को निकालती है। किडनी में समस्या होने के कारण त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

किडनी के खराब होने पर पेशाब का रंग गाढ़ा हो जाता है और इससे तेज गंध आ सकती है।

Image Credit : istock
किडनी में समस्या होने के कारण आपको अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की भी दिक्कत हो सकती है।
Image Credit : freepik.com

चाहते हैं त्वचा बनी रहे जवां तो जरूर खाइए ये पीला फल

Adobe stock
Read Now