छिलके सहित खाएं ये फल, मिलेंगे ज्यादा लाभ

अमर उजाला

Fri, 31 January 2025

Image Credit : freepik.com

फलों का सेवन अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। पर क्या आप सही तरीके से फल खाते हैं?

Image Credit : Freepik.com

अक्सर लोग फलों को छीलकर खाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि कई फलों के छिलकों में अधिक पोषक तत्व होते हैं? 

Image Credit : Freepik.com

सेब के छिलके में फाइबर (पेक्टिन) भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है।
Image Credit : Freepik.com
सेब के छिलके में क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

अमरूद को भी बिना छिले खाना चाहिए। अमरूद के छिलके में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

Image Credit : Freepik.com

छिलके सहित अमरूद खाने से अधिक फाइबर प्राप्त होता है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

Image Credit : Freepik.com

अंगूर के छिलके में रेसवेराट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखता है और एजिंग को धीमा करता है।

Image Credit : Freepik.com
फलों को खाने से पहले अच्छे से धोना बहुत जरूरी है, ताकि उन पर लगे कीटनाशक और धूल-मिट्टी साफ हो जाएं।
Image Credit : freepik.com

सर्दियों में रोज चुकंदर और आंवले का जूस पीने के फायदे

Adobe
Read Now