अमर उजाला
Thu, 11 September 2025
अक्सर कुछ लोगों के मन में ऐसी धारणा होती है कि वर्कआउट के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
बहुत से लोग इन धारणाओं का पालन भी करते हैं। लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं वर्कआउट के बाद पानी पी सकते हैं, लेकिन इसे सही तरीके से और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही पीना चाहिए।
व्यायाम के दौरान शरीर से पसीना निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है।
इस कमी को पूरा करना बहुत जरूरी है ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे और मांसपेशियों को सही पोषण मिल सके।
वर्कआउट के बाद पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है।
ये इलेक्ट्रोलाइट्स मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं और ऐंठन से बचाते हैं।
हाई रहता है शुगर लेवल तो भूलकर भी न करें ये गलतियां