अमर उजाला
Thu, 2 January 2025
सर्दियों में सेहत को ठीक रखना चाहते हैं तो खान-पान को लेकर सावधानी बरतें।
केले में कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शर्करा भरपूर मात्रा में होती है, जो आपको ऊर्जावान रखने में मदद करती है।
सर्दियों में पाचन धीमा हो जाता है। केले में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज दूर होती है।
केले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक है।
हड्डियों को मजबूत बनाने, दिल को स्वस्थ रखने और वजन प्रबंधन में भी केले खाना फायदेमंद माना जाता है।
हालांकि ठंडे तासीर के कारण इसके अधिक सेवन से आपको सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है।
हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सुपरफूड्स