अमर उजाला
Wed, 16 July 2025
गन्ने का जूस गर्मियों में एक लोकप्रिय और ताजगी भरा पेय है, जो ऊर्जा, हाइड्रेशन और पोषक तत्व प्रदान करता है।
इसमें नेचुरल शुगर, विटामिन सी, आयरन और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो थकान को कम करते हैं।
कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या मानसून में गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं?
बता दें कि मानसून में सीमित मात्रा में गन्ने का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मानसून में गन्ने का जूस पीने में सबसे बड़ा जोखिम स्वच्छता से जुड़ा है। नमी के कारण गन्ने पर बैक्टीरिया और फंगस जल्दी पनप सकते हैं, खासकर अगर गन्ना अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा हो।
सड़क किनारे के स्टॉलों पर जूस बनाने में गंदे बर्तन या दूषित पानी का उपयोग होने से पेट का संक्रमण, जैसे डायरिया, हो सकता है।
इसलिए जब भी गन्ने का जूस पीएं तो इस बात ध्यान रखें की जूस ताजा हो और उसे साफ सफाई के साथ निकाला गया हो।
मेडिटेरेनियन डाइट क्या है जिसके हो रहे हैं खूब चर्चे