अमर उजाला
Tue, 21 October 2025
भोजन करने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत भारत में बहुत आम है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस आदत को नुकसानदायक मानते हैं।
दरअसल, भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से आपके स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
भोजन के बाद पेट में पाचन रस सक्रिय होते हैं। चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन इन रसों के स्राव और कार्यक्षमता को बाधित कर सकते हैं, जिससे अपच या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
यदि आप चाय पीना ही चाहते हैं, तो खाने और चाय पीने के बीच कम से कम 45 मिनट से 1 घंटे का अंतर जरूर रखें।
दिवाली के बाद कैसे करें बॉडी डिटॉक्स?