क्या डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का जूस पीना चाहिए?

अमर उजाला

Fri, 20 February 2026

Image Credit : freepik

डायबिटीज के मरीजों को गन्ने के जूस से परहेज करना चाहिए या इसे बहुत संभलकर पीना चाहिए, क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह शुगर लेवल को तुरंत बढ़ा सकता है।
 

Image Credit : Adobe Stock

हालांकि गन्ने का जूस प्राकृतिक होता है, लेकिन इसमें चीनी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है।

Image Credit : freepik

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स

गन्ने के जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम से उच्च श्रेणी में आता है। चूंकि इसमें फाइबर की कमी होती है, इसलिए इसे पीने के तुरंत बाद ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
Image Credit : Freepik.com

ग्लाइसेमिक लोड

भले ही इसका GI मध्यम हो, लेकिन एक गिलास जूस का 'ग्लाइसेमिक लोड' बहुत ज्यादा होता है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
Image Credit : Adobe Stock

फाइबर का अभाव

गन्ना चबाकर खाने और उसका जूस पीने में बहुत अंतर है। जूस निकालने की प्रक्रिया में सारा फाइबर निकल जाता है, जिससे शरीर में शुगर का अवशोषण बहुत जल्दी होने लगता है।
Image Credit : instagram

क्या करें?

अगर आपकी शुगर नियंत्रित है, तो आप कभी-कभी एक्सपर्टस कि सलाह से आधे गिलास से कम में इसे ले सकते हैं, लेकिन अनियंत्रित डायबिटीज वाले मरीजों को इससे पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com

FAST नियम से जानें किसी को स्ट्रोक हुआ है या नहीं?

Freepik.com
Read Now