अमर उजाला
Tue, 14 January 2025
सर्दियों में तिल का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।
तिल में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्म रखते हैं और ठंड से बचाव करते हैं।
तिल कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
सर्दियों में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं अधिक होती हैं और तिल का सेवन इनसे राहत दिला सकता है।
तिल में मौजूद वसा और प्रोटीन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। इससे थकावट-कमजोरी दूर होती है।
सर्दियों में त्वचा अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है। तिल के तेल या तिल के सेवन से त्वचा की नमी बनी रहती है।
तिल में फाइबर की प्रचुरता होती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है।
दिल की सेहत के लिए भी तिल फायदेमंद है, क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स होते हैं।
आपकी किचन में ही मौजूद है प्रोटीन की फैक्ट्री, जानते हैं आप?