पोषक तत्वों का खजाना हैं ये बीज, जरूर करिए सेवन दैनिक आहार में नट्स-सीड्स को शामिल करना सेहत के लिए काफी लाभप्रद माना जाता है। अध्ययनों में कुछ प्रकार के सीड्स को बहुत फायदेमंद बताया गया है, आपको भी इनका जरूर सेवन करना चाहिए। चिया सीड्स के 2 बड़े चम्मच में लगभग 10 ग्राम फाइबर होता है। ये पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, ये महत्वपूर्ण खनिज आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। अनार के दाने विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतर स्रोत हैं। एनीमिया को दूर करने में इससे लाभ पाया जा सकता है। आहार में अलसी को शामिल करने से आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त होता है, जो आपके दिल के लिए फायदेमंद है। हेल्थ