अमर उजाला
Mon, 17 February 2025
साबूदाना भारतीय आहार में बहुत लोकप्रिय है। व्रत-उपवास के दौरान इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है।
यह सिर्फ ऊर्जा का स्रोत ही नहीं है बल्कि प्रोटीन, फाइबर और कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
साबूदाना कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है जिससे थकान-कमजोरी दूर होती है।
साबूदाना में मौजूद फाइबर आंतों की सेहत को सुधारता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
साबूदाने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में सहायक है।
अगर आप दुबले-पतले हैं और हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो साबूदाना आपके लिए बेहतरीन फूड है।
साबूदाना में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद करता है।
प्रेग्नेंसी में साबूदाना खाना लाभप्रद है। ये आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत है, जो भ्रूण के विकास में सहायक होता है।
तनाव ने कर दिया है परेशान? करें ये उपाय