दौड़ना और टहलना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन व्यायाम हैं, जो वजन नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
लेकिन जब बात कैलोरी बर्न करने की आती है, तो लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि इनमें से कौन अधिक प्रभावी है।
Image Credit : Freepik.com
दौड़ना और टहलना दोनों की तीव्रता, अवधि और व्यक्ति के वजन पर कैलोरी बर्न निर्भर करता है।
Image Credit : Freepik
आइए जानते हैं कि इन दोनों में से किसमें अधिक कैलोरी बर्न होती है और कौन आपके लिए बेहतर हो सकता है।
Image Credit : Freepik
दौड़ने में कैलोरी बर्न
दौड़ना एक हाई इंटेंशिटी वाला व्यायाम है, जो अधिक कैलोरी बर्न करता है। औसतन, 30 मिनट की दौड़ में 300-400 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं। दौड़ने से हृदय गति तेज होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और व्यायाम के बाद भी कैलोरी बर्न होती रहती है।
Image Credit : Adobe Stock
टहलने में कैलोरी बर्न
टहलना कम तीव्रता वाला व्यायाम है, जो जोड़ों के लिए सुरक्षित है। 30 मिनट के टहलने में 120-180 कैलोरी बर्न हो सकती हैं। टहलने में दौड़ने से कम कैलोरी बर्न होती है।