अमर उजाला
Thu, 22 January 2026
क्या आप भी रोजाना मैदे से बनी चीजें खाते हैं? मैदा को रिफाइंड आटा भी कहा जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ मैदा वाली चीजों को सेहत के लिए बहुत हानिकारक मानते हैं।
मैदा में फाइबर लगभग न के बराबर होता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मैदा में हाई कैलोरी और हाई कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगता है इससे मोटापा बढ़ाता है।
मैदा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा होता है, जिससे इसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।
ज्यादा मैदा खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम हो सकता है।
पीएमएस के दर्द से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू उपाय