अमर उजाला
Sun, 15 December 2024
हल्दी को आहार में शामिल करना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। इसे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कच्ची हल्दी खाने से आपको और भी फायदे हो सकते हैं। आयुर्वेद में इसके कई लाभ वर्णित हैं।
कच्ची हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। सर्दियों में इसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।
कच्ची हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
ठंड के मौसम में जोड़ों का दर्द और गठिया जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। हल्दी इसमें भी लाभकारी है।
हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं।
हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा में नमी बनाए रखते हैं और उसे प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाते हैं।
सर्दियों में प्रोटीन प्राप्त करने के लिए जरूर खाएं ये सब्जी