सर्दियों में जरूर खाएं कच्ची हल्दी, जानिए इसके फायदे?

अमर उजाला

Sun, 15 December 2024

Image Credit : Freepik.com

हल्दी को आहार में शामिल करना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। इसे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है।

Image Credit : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कच्ची हल्दी खाने से आपको और भी फायदे हो सकते हैं। आयुर्वेद में इसके कई लाभ वर्णित हैं।

Image Credit : Freepik.com

कच्ची हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। सर्दियों में इसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है।

Image Credit : Freepik.com

कच्ची हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Image Credit : Freepik.com
बैक्टीरिया-वायरस से लड़ने में मदद करने के साथ इसके सेवन से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
Image Credit : Adobe

ठंड के मौसम में जोड़ों का दर्द और गठिया जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। हल्दी इसमें भी लाभकारी है।

Image Credit : Freepik.com

हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं।

Image Credit : Freepik.com

हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा में नमी बनाए रखते हैं और उसे प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाते हैं।

Image Credit : Adobe stock

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी सहायक है।
Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में प्रोटीन प्राप्त करने के लिए जरूर खाएं ये सब्जी

Freepik.com
Read Now