आहार में क्यों जरूरी है कच्चा प्याज?

अमर उजाला

Tue, 16 July 2024

Image Credit : istock

स्वस्थ-पौष्टिक आहार संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। भोजन में कच्चे प्याज को भी जरूर शामिल करें।

Image Credit : istock

कच्चे प्याज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और आवश्यक यौगिक होते हैं। जिससे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

Image Credit : istock

प्याज में फ्लेवोनोइड्स होता है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। ये हृदय रोग जैसी क्रोनिक बीमारियों से बचाव में फायदेमंद है।

Image Credit : istock

प्याज में क्वेरसेटिन और अन्य सल्फर यौगिक भी पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन पैदा करने वाले पदार्थों के उत्पादन को रोकते हैं।

Image Credit : istock

इससे गठिया और अस्थमा जैसी सूजन संबंधी समस्याओं के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

Image Credit : Istock

कच्चा प्याज खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

Image Credit : istock

रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने और रक्त के थक्कों के जोखिम को कम करने में भी प्याज के सेवन से लाभ मिलता है।

Image Credit : istock

बरसात के दिनों में आंखों का कैसे करें देखभाल?

istock
Read Now