अमर उजाला
Sat, 22 February 2025
कद्दू की सब्जी आपको पसंद हो या नहीं, पर इसके बीज खाने की आदत जरूर बनाइए।
ये सीड्स विटामिन्स, खनिज, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जिनकी शरीर को रोजाना जरूरत होती है।
कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम-जिंक की उच्च मात्रा होती है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक हैं।
महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा अधिक होता है, ये सीड्स आपको इस समस्या से बचा सकते हैं।
कद्दू के बीजों में पाए जाने वाले फाइटोएस्ट्रोजेन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
दिल की सेहत के लिए भी ये सीड्स फायदेमंद हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम पाए जाते हैं।
कद्दू के बीजों में जिंक और विटामिन-ई होते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करते हैं।
आपके दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज बना देगा ये सूखा मेवा