अमर उजाला
Thu, 9 January 2025
नट्स-सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। महिलाओं को कद्दू के बीज जरूर खाने चाहिए।
ये सीड्स विटामिन्स, खनिज, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जिनकी शरीर को रोजाना जरूरत होती है।
कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम और जिंक की उच्च मात्रा होती है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं।
महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा अधिक होता है, ये सीड्स आपको इस समस्या से बचा सकते हैं।
कद्दू के बीजों में पाए जाने वाले फाइटोएस्ट्रोजेन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
दिल की सेहत के लिए भी ये सीड्स फायदेमंद हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम पाए जाते हैं।
इन चीजों के सेवन से बढ़ेगी इम्यूनिटी, HMPV से होगा बचाव