महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है पंपकिन सीड्स कद्दू के बीज (पंपकिन सीड्स) आकार में भले ही छोटे हों, लेकिन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इन्हें 'सुपरफूड' माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर ये बीज हार्मोनल संतुलन से लेकर एनीमिया तक की समस्याओं में जादुई असर दिखाते हैं। कद्दू के बीज आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाकर थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद जिंक और मैग्नीशियम हार्मोन को संतुलित करते हैं। यह विशेष रूप से PCOS के लक्षणों और अनियमित पीरियड्स को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। मैग्नीशियम और फास्फोरस की उच्च मात्रा हड्डियों के घनत्व को बनाए रखती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद 'ट्रिप्टोफैन' तनाव कम कर गहरी नींद लाता है, जबकि विटामिन-E त्वचा को चमकदार बनाता है और बालों का झड़ना रोकता है। Health Tips