अमर उजाला
Tue, 3 September 2024
विशेषतौर पर कद्दू के बीज के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
कद्दू के बीज में जिंक, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
मैग्नीशियम हड्डियों और मांसपेशियों के कार्य के लिए आवश्यक होता है। वहीं पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।
कद्दू के बीज फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट शरीर में इंफ्लामेशन को कम करते हैं और कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचा सकते हैं।
खाने के लिए ये है सबसे फायदेमंद तेल