ये छोटा-सा हरा बीज आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए होता है फायदेमंद

अमर उजाला

Sat, 30 August 2025

Image Credit : Adobe Stock

कद्दू का बीज जिसे अक्सर हम फेंक देते हैं, वास्तव में पोषण का एक खजाना है। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके दिल, दिमाग और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 

Image Credit : Adobe Stock

कद्दू के बीज में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे जरूरी खनिज होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक हैं। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

दिल की सेहत के लिए

कद्दू के बीजों में मौजूद मैग्नीशियम और हेल्दी फैट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा घटता है।
Image Credit : adobe stock

अच्छी नींद के लिए

इन बीजों में ट्रिप्टोफैन नामक एक अमीनो एसिड होता है, जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन (नींद के हार्मोन) के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे आपको अच्छी और गहरी नींद आती है।
Image Credit : Freepik.com

मजबूत हड्डियों के लिए

मैग्नीशियम हड्डियों के निर्माण और उनकी मजबूती के लिए महत्वपूर्ण होता है। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम की उच्च मात्रा होती है, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करती है।
Image Credit : Freepik.com

प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए

इनमें मौजूद जिंक शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
Image Credit : Adobe stock photos

जरूरत से ज्यादा पानी पीने से क्या होता है?

freepik.com
Read Now