सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है कद्दू का जूस कद्दू में विटामिन डी, कॉपर, आयरन और फास्फोरस के साथ ही विटामिन बी1, बी2, बी6, सी, ई और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। कद्दू का जूस पेट के लिए लाभकारी है। यह कब्ज की समस्या दूर करता है। कद्दू का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, अल्सर और गैस की परेशानी से राहत मिलती है। कद्दू हर तरह के यूरीन संक्रमण से बचाता है। कद्दू के जूस में शहद डालकर पीने से अनिद्रा की बीमारी दूर होती है। अधिक बाल झड़ने पर सुबह खाली पेट कद्दू का जूस पीने से हेयर ग्रोथ बढ़ती है। हेल्थ