अमर उजाला
Sat, 7 December 2024
प्रोटीन शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। ये मांसपेशियों के निर्माण के साथ कई एंजाइम, हार्मोन के उत्पादन के लिए भी जरूरी है।
प्रोटीन से शरीर में एंटीबॉडी बनाती है, जो रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए आहार में प्रोटीन को जरूर शामिल करें।
100 ग्राम अमरूद में लगभग 2.6 ग्राम प्रोटीन होता है। ये फल विटामिन-सी भी भरपूर होता है।
आप नियमित रूप से कीवी भी खा सकते हैं। 100 ग्राम कीवी में 1.1 ग्राम तक प्रोटीन होता है।
एवोकाडो को हार्ट के लिए लाभकारी माना जाता है। 100 ग्राम एवोकाडो में 2 ग्राम तक प्रोटीन होता है।
पपीता खाना पाचन और त्वचा के लिए लाभदायक है। 100 ग्राम पपीते में 0.5 ग्राम तक प्रोटीन होता है।
मूली खाने से पहले इसके फायदे-नुकसान तो जान लीजिए