ये गड़बड़ आदतें बढ़ा देती हैं प्रोस्टेट कैंसर का खतरा

अमर उजाला

Thu, 22 May 2025

Image Credit : Freepik.com

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक आम, पर गंभीर कैंसर है। 

Image Credit : Adobe stock photos

जीवनशैली-खानपान और कुछ गड़बड़ आदतें आपमें इसका खतरा बढ़ा सकती हैं।
Image Credit : Freepik.com

बहुत ज्यादा देर तक बैठे रहना और शारीरिक गतिविधि की कमी प्रोस्टेट की सेहत को नुकसान पहुंचाती है।

Image Credit : Adobe stock photos

अत्यधिक रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद रसायन कैंसर कारक हो सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

डाइट में फाइबर की कमी है तो इससे कई प्रकार की बीमारियों और  प्रोस्टेट कैंसर का भी जोखिम रहता है।

Image Credit : Freepik.com

हाई-फैट डाइट, खासकर सैचुरेटेड फैट्स (जैसे घी, तला भोजन) प्रोस्टेट ग्रंथि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com
स्मोकिंग शरीर में कार्सिनोजेन (कैंसर पैदा करने वाले तत्व) बढ़ाता है, जिससे प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता है।
Image Credit : Freepik.com

अधिक वजन से हार्मोन असंतुलन और सूजन होती है, जो प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को बढ़ाती है।

Image Credit : Freepik.com

गर्मियों में खाएं पुदीना मिलेंगे गजब के फायदे

इंस्टाग्राम
Read Now