अमर उजाला
Sat, 21 June 2025
अनार पोषण से भरपूर फल है, रोजाना इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
अनार हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है, जिससे दिल की बीमारियां कम होती हैं।
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए भी अनार को आहार का हिस्सा बनाएं। ये विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल है।
फाइबर से भरपूर होने के कारण अनार कब्ज और गैस की समस्या को कम करता है।
अनार के एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को झुर्रियों से बचाते हैं और नमी बनाए रखते हैं।
अनार लो कैलोरी और हाई फाइबर वाला फल है, जिससे वजन कंट्रोल रखने में भी लाभ मिल सकता है।
रोज एक अनार खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, खासकर दिल, स्किन और पाचन तंत्र के लिए।
प्रोटीन पाउडर नहीं, इन चीजों का करिए सेवन