अमर उजाला
Mon, 10 February 2025
स्वस्थ शरीर चाहते हैं तो आहार में मौसमी फलों को जरूर शामिल करें। अनानास को कई तरह से सेहत के लिए लाभकारी बताया गया है।
अनानास विटामिन-सी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और महत्वपूर्ण एंजाइम्स से भरपूर होता है।
इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए अनानास खाना लाभकारी है क्योंकि ये विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है।
अनानास में ब्रोमेलैन एंजाइम पाया जाता है, जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है और पेट ठीक रखता है।
अनानास में विटामिन-सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो भी अनानास खाइए। ये फैट बर्न करने वाले एंजाइम्स को सक्रिय करता है।
अनानास में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और ब्रोमेलैन कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद करते हैं।
रोज कच्चा पनीर खाने से क्या होता है?