अमर उजाला
Thu, 16 April 2026
पपीता एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
इसमें विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
लेकिन हर हेल्दी चीज हर किसी के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है।
यहां हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए
कच्चे पपीते में लेटेक्स पाया जाता है, जो गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकता है। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए प्रेग्नेंसी में पपीता खाने से बचना चाहिए।
पपीता ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। ऐसे में जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है, उनके लिए यह समस्या बढ़ा सकता है।
पपीते में विटामिन C अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर में ऑक्सालेट की मात्रा बढ़ा सकता है और किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है।
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए दलिया?