अमर उजाला
Thu, 3 October 2024
मूंगफली में प्रोटीन, वसा जैसे विभिन्न पोषक तत्व होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित जरूरत होती है।
पर क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को मूंगफली का सेवन कम या न करने की सलाह दी जाती है?
कुछ लोगों को मूंगफली खाने से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर चकत्ते, सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
अस्थमा के मरीजों को भी मूंगफली कम खाने के सलाह दी जाती है। ये लक्षणों को ट्रिगर कर सकती है।
मूंगफली में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। वजन घटाना चाहते हैं तो भी मूंगफली कम खानी चाहिए।
मूंगफली में ऑक्सालेट्स भी पाया जाता है, जिसकी अधिकता से पथरी होने का खतरा रहता है।
एक महीने पी लीजिए इस फल का जूस, फायदे गिनते-गिनते थक जाएंगे