ब्रश करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

अमर उजाला

Mon, 4 August 2025

Image Credit : Adobe Stock

दांतों को साफ रखने के लिए हर किसी को एक दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना चाहिए।

Image Credit : Adobe Stock

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से ब्रश करने से आपके दांतों और मसूड़ों को नुकसान भी पहुंच सकता है?

Image Credit : freepik.com

दांतों की सही देखभाल के लिए सिर्फ ब्रश करना ही काफी नहीं है, बल्कि यह जानना भी जरूरी है कि ब्रश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Image Credit : freepik.com

सही टूथब्रश का चुनाव

अपने दांतों के लिए सही टूथब्रश चुनना बहुत महत्वपूर्ण है। हमेशा मुलायम या मीडियम ब्रिसल्स वाले ब्रश का ही इस्तेमाल करें। कड़े ब्रिसल्स आपके मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Image Credit : freepik.com

ब्रश करने की सही तकनीक

ब्रश को 45 डिग्री के कोण पर पकड़ें और हल्के हाथों से छोटे-छोटे गोलाकार गति में ब्रश करें। दांतों को जोर-जोर से रगड़ने के बजाय, आराम से साफ करें।
Image Credit : freepik

ब्रश को समय पर बदलें

अपने टूथब्रश को हर 3 से 4 महीने में या जब उसके ब्रिसल्स मुड़ जाएं, तब बदल देना चाहिए। पुराने और खराब ब्रिसल्स वाले ब्रश दांतों की प्रभावी सफाई नहीं कर पाते और उनमें बैक्टीरिया भी जमा हो जाते हैं, जो मसूड़ों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
 
Image Credit : freepik.com

ऑर्थराइटिस के मरीजों को जमकर खानी चाहिए ये चीजें

Freepik.com
Read Now