रोज खाइए एक संतरा, फिर देखिए इसके फायदे

अमर उजाला

Fri, 23 February 2024

Image Credit : pexel

आहार में मौसमी फलों को शामिल करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

Image Credit : iStock

अध्ययनों में संतरे को कई प्रकार से फायदेमंद बताया गया है। ये आपको तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है।
Image Credit : istock
संतरे फाइबर और विटामिन-सी जैसे लाभकारी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्युनिटी के लिए बहुत फायदेमंद है।
Image Credit : istock

संतरा फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। एक संतरा (140 ग्राम) से दैनिक आवश्यकताओं की लगभग 10% पूर्ति की जा सकती है।

Image Credit : Pixabay

संतरे फेनोलिक यौगिकों से भी भरपूर होते हैं ये एंटीऑक्सीडेंट आपको कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाने में फायदेमंद है।

Image Credit : pexels
अध्ययनों की एक समीक्षा में पाया गया कि संतरे के रस का सेवन करने से हृदय रोग के जोखिमों को कम किया जा सकता है।
Image Credit : istock

खट्टे फलों से भरपूर आहार कई प्रकार के कैंसर- फेफड़े, मुंह के कैंसर से भी सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है।

Image Credit : Pixabay

विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन एनीमिया को रोकने में भी मदद कर सकता है।

Image Credit : istock

लहसुन के इन फायदों से अनजान तो नहीं हैं आप?

iStock
Read Now