अमर उजाला
Sat, 2 March 2024
संतरे खाना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। ये विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है।
संतरे, ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या वाले लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
पर क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को संतरे न खाने या कम खाने की सलाह दी जाती है?
संतरे में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यदि आप बीटा-ब्लॉकर्स ले रहे हैं, तो इसका सेवन कम करना चाहिए।
हेमोक्रोमैटोसिस, शरीर में अत्यधिक आयरन की समस्या है। विटामिन-सी की अधिकता वाली चीजें आयरन के स्तर को और बढ़ा सकती हैं।
Polio Vaccine: जानिए बच्चों के लिए क्यों जरूरी हैं ये टीके?