अमर उजाला
Sun, 26 January 2025
सर्दियों में संतरा आसानी से उपलब्ध फल है। इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
संतरा में कई प्रकार के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित जरूरत होती है।
संतरा विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
पाचन को सुधारने के लिए भी ये फल लाभकारी है क्योंकि संतरे में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।
संतरा एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा को साफ, स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
संतरे में मौजूद पेक्टिन फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
आंखों की सेहत में सुधार करने और शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए भी संतरा खाना लाभकारी माना जाता है।
पेट के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है ये औषधि