अमर उजाला
Sat, 27 December 2025
अच्छी सेहत चाहते हैं तो सर्दियों में कुछ जूस पीना बहुत फायदेमंद हो सकता है।
सर्दियों में संतरे का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे कई बीमारियां दूर होती हैं।
संतरे का जूस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव में मदद करता है।
संतरे का जूस मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है, जिससे सुस्ती और थकान कम महसूस होती है।
संतरे का जूस त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ये त्वचा में नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करता है।
सर्दियों में पाचन की समस्या आम है, ये जूस पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
जल्दी बूढ़ा न होना हो तो सुधार लें ये आदतें