पीठ के बल या पेट के! सोने के लिए कौन सा पोश्चर होता है बेस्ट?
अमर उजाला
Fri, 27 February 2026
Image Credit : Adobe Stock
सोने का सही पोश्चर न सिर्फ अच्छी नींद के लिए, बल्कि आपकी रीढ़ की हड्डी और पाचन तंत्र के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होता है।
Image Credit : Freepik.com
विशेषज्ञों के अनुसार, पीठ के बल सोना और बाईं करवट लेकर सोना सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं।
Image Credit : Freepik
पीठ के बल सोना
इसे सबसे आदर्श माना जाता है क्योंकि इसमें आपका सिर, गर्दन और रीढ़ एक सीधी रेखा में रहते हैं। हालांकि, खर्राटे लेने वालों के लिए यह पोश्चर परेशानी बढ़ा सकती है।
Image Credit : Freepik
बाईं करवट सोना
पाचन के लिए यह सबसे बेहतरीन पोश्चर है। यह एसिड रिफ्लक्स को कम करता है और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसे सबसे सुरक्षित माना जाता है।
Image Credit : Freepik
पेट के बल क्यों नहीं सोना चाहिए?
पेट के बल सोना सबसे खराब पोश्चर माना जाता है। इसमें रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और गर्दन को घंटों तक एक तरफ मोड़कर रखना पड़ता है।
Image Credit : Adobe Stock
ऐसे में पेट के बल सोने से सुबह उठने पर गर्दन और पीठ में तेज दर्द हो सकता है।