अमर उजाला
Thu, 11 September 2025
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें नियमित रूप से कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है, महिलाओं में इसका खतरा बढ़ता जा रहा है।
मूड और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में भी इसके लाभ हैं। इससे डिप्रेशन-एंग्जाइटी में आराम मिल सकता है।
ओमेगा-3 वाले आहार और सप्लीमेंट्स हॉर्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी लाभकारी हैं।
इससे पीरियड्स और मेनोपॉज के लक्षणों में आराम मिलता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करता है और आर्थराइटिस से भी बचाता है।
विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये चीजें