सिर्फ दाल नहीं, इन चीजों में भी होता है भरपूर प्रोटीन

अमर उजाला

Tue, 1 July 2025

Image Credit : Freepik.com

प्रोटीन शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों, त्वचा, हार्मोन और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। 

Image Credit : Freepik

आमतौर पर लोग प्रोटीन के लिए दाल पर निर्भर रहते हैं, लेकिन कई अन्य खाद्य पदार्थ भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए। 

Image Credit : Adobe Stock

अंडे

अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है, साथ ही यह विटामिन B12 और हेल्दी फैट प्रदान करता है। उबले अंडे, ऑमलेट या सलाद को डाइट में शामिल करें।
Image Credit : freepik.com

पनीर

पनीर शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का शानदार विकल्प है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 18-20 ग्राम प्रोटीन होता है। यह कैल्शियम और विटामिन D से भी भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।
Image Credit :

बादाम

बादाम में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है। भिगोए हुए बादाम सुबह खाएं या स्मूदी में डालें। यह नाश्ते के लिए हल्का और पौष्टिक विकल्प है।
Image Credit : Freepik.com

चिया सीड्स

चिया सीड्स शाकाहारी प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं। इन्हें भिगोकर स्मूदी, दही या पानी में मिलाकर खाएं। यह पाचन और वजन नियंत्रण में भी मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

रात में सोने से पहले ये काम कर लिया तो कई समस्याएं होंगी दूर

freepik
Read Now