शरीर में दिखने वाले इन बदलावों को कभी न करें नजरअंदाज

अमर उजाला

Mon, 29 September 2025

Image Credit : Freepik

हमारा शरीर किसी भी बीमारी के आने से पहले कुछ शुरुआती संकेत देता है, जिन्हें हम अक्सर काम के बोझ या सामान्य थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।
 

Image Credit : Freepik

लेकिन ये छोटे-छोटे बदलाव किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का पहला लक्षण हो सकते हैं। समय पर इन संकेतों को पहचानकर डॉक्टर से सलाह लेना एक बड़े स्वास्थ्य जोखिम को टाल सकता है।

 

Image Credit : Freepik.com

बिना कारण वजन कम होना

यदि बिना किसी डाइटिंग या एक्सरसाइज के आपका वजन एक महीने में 2-3 किलो से ज्यादा कम हो रहा है, तो यह थायराइड, डायबिटीज या कैंसर जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

 
Image Credit : Freepik.com

लगातार थकान

पर्याप्त नींद लेने के बावजूद अगर आप हर समय थका हुआ और ऊर्जाहीन महसूस करते हैं, तो यह एनीमिया, हृदय रोग या किसी अन्य अंदरूनी समस्या का लक्षण हो सकता है।

 

Image Credit : Freepik.com

त्वचा में बदलाव

शरीर पर किसी तिल के आकार या रंग में बदलाव होना या कोई नया मस्सा उभरना त्वचा के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।

 

Image Credit : Adobe Stock

पाचन में लगातार गड़बड़ी

लंबे समय तक एसिडिटी, पेट फूलना (ब्लोटिंग) या निगलने में कठिनाई होना पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है।

Image Credit : Freepik

40 के बाद पुरुषों को जरूर करवानी चाहिए ये चार मेडिकल टेस्ट

Freepik.com
Read Now