अमर उजाला
Mon, 29 September 2025
हमारा शरीर किसी भी बीमारी के आने से पहले कुछ शुरुआती संकेत देता है, जिन्हें हम अक्सर काम के बोझ या सामान्य थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।
लेकिन ये छोटे-छोटे बदलाव किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का पहला लक्षण हो सकते हैं। समय पर इन संकेतों को पहचानकर डॉक्टर से सलाह लेना एक बड़े स्वास्थ्य जोखिम को टाल सकता है।
पर्याप्त नींद लेने के बावजूद अगर आप हर समय थका हुआ और ऊर्जाहीन महसूस करते हैं, तो यह एनीमिया, हृदय रोग या किसी अन्य अंदरूनी समस्या का लक्षण हो सकता है।
शरीर पर किसी तिल के आकार या रंग में बदलाव होना या कोई नया मस्सा उभरना त्वचा के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।
लंबे समय तक एसिडिटी, पेट फूलना (ब्लोटिंग) या निगलने में कठिनाई होना पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है।
40 के बाद पुरुषों को जरूर करवानी चाहिए ये चार मेडिकल टेस्ट