बड़ी काम की हैं नीम की पत्तियां, जानिए इससे सेहत को होने वाले फायदे। नीम में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के साथ रोगाणुरोधी गुण होता है जो बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के खिलाफ काफी प्रभावी हो सकता है। नीम के जीवाणुरोधी गुण मुंहासों से लड़ने में काफी सहायक होते हैं। नीम के पत्तों का सेवन रक्त की विषाक्तता को कम करने के साथ इसे शुद्ध बनाने में सहायक है। नीम के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुण किडनी और लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक है। नीम का हाइपोग्लाइकेमिक (रक्त शर्करा को कम करने) प्रभाव डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी है। हेल्थ।