अमर उजाला
Mon, 22 September 2025
नवरात्रि के दिनों में व्रत रहने का विशेष महत्व है। हालांकि कुछ लोगों को व्रत न रहने की सलाह दी जाती है।
विशेषतौर पर अगर आप डायबिटीज का शिकार हैं तो ज्यादा देर तक खाली पेट रहना ठीक नहीं है।
व्रत शुरू करने से पहले अपने शुगर लेवल और दवाइयों को लेकर डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
अगर आप व्रत कर रहे हैं तो शुगर लेवल मॉनिटर करें। व्रत के दौरान सुबह-शाम शुगर चेक करना न भूलें।
बहुत देर तक खाली पेट न रहें, हल्के-फुल्के फल या हेल्दी स्नैक्स लेते रहें।
व्रत के दौरान फलाहार में सही फल चुनें। मीठे फल जैसे केला, अंगूर, आम से बचें।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल जैसे सेब, अमरूद, नाशपाती खा सकते हैं।
दिनभर में खूब पानी, नारियल पानी, जूस पीते रहें ताकि शरीर डिहाइड्रेट न होने पाए।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 चीजें