अमर उजाला
Wed, 6 November 2024
कैंसर दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारी है, इससे बचाव के लिए सभी लोगों को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
इसके लिए सही आहार का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है। कुछ खाद्य पदार्थों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं।
विशेषतौर पर हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सरसों का साग, मेथी खाना आपके लिए लाभकारी है।
टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है, जो प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में सहायक है।
आहार में लहसुन को जरूर शामिल करें। लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकते हैं।
नियमित रूप से लहसुन और प्याज का सेवन करने से पेट, कोलन और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
गुनगुना पानी पीते हैं तो आपको जरूर जाननी चाहिए ये बातें