कैंसर से बचने के लिए जान लीजिए उपाय

अमर उजाला

Wed, 6 November 2024

Image Credit : Freepik.com

कैंसर दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारी है, इससे बचाव के लिए सभी लोगों को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

इसके लिए सही आहार का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है। कुछ खाद्य पदार्थों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं।

Image Credit : Freepik.com

विशेषतौर पर हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सरसों का साग, मेथी खाना आपके लिए लाभकारी है। 

Image Credit : freepik.com

टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है, जो प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में सहायक है। 

Image Credit : Freepik.com

आहार में लहसुन को जरूर शामिल करें। लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

नियमित रूप से लहसुन और प्याज का सेवन करने से पेट, कोलन और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

Image Credit : Freepik.com
अखरोट और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो सूजन कम करने और कैंसर से बचाव में सहायक हैं।
Image Credit : freepik.com
ग्रीन-टी का नियमित सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में कैंसर सेल्स को रोकते हैं। 
Image Credit : Freepik

गुनगुना पानी पीते हैं तो आपको जरूर जाननी चाहिए ये बातें

Freepik.com
Read Now