अमर उजाला
Tue, 3 October 2023
सरसों न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाती है, साथ ही इसमें मौजूद पोषकता आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकती है।
सरसों के बीज-तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कई स्वास्थ्य जोखिमों में आपके लिए फायदेमंद हैं।
सरसों, रक्त-शर्करा को नियंत्रित रखने में आपके लिए लाभकारी है। टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों को इससे लाभ मिल सकता है।
सरसों त्वचा संबंधी समस्याओं-डर्मेटाइटिस के लक्षणों को कम करने में भी फायदेमंद है। एलर्जी या खुजली में सरसों का तेल लगाने से लाभ मिलता है।
सरसों के बीज में मौजूद मैग्नीशियम के कारण आपको माइग्रेन की समस्या में भी आराम मिल सकता है।
कम करना चाहते हैं बेली फैट तो ये उपाय हो सकते हैं मददगार