अमर उजाला
Thu, 13 February 2025
सफेद रंग की सब्जी मशरूम पौष्टिकता से भरपूर होती है जिससे हृदय और मस्तिष्क सहित कई अंगों को लाभ मिलता है।
मशरूम में मौजूद पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं में प्लाक बनने से रोकते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
मशरूम कोलेस्ट्रॉल-रक्तचाप को कम करने और इंफ्लेमेशन को घटाकर हृदय स्वास्थ्य में मदद करता है।
मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने और याददाश्त सुधारने में भी मशरूम खाना फायदेमंद हो सकता है।
अध्ययनों में अल्जाइमर रोग से बचाव के लिए भी मशरूम खाने को फायदेमंद पाया है।
लो कैलोरी और हाई फाइबर वाला होने के कारण भूख को नियंत्रित करने और वजन घटाने में भी मशरूम खाने से मदद मिलती है।
कब्ज-गैस की गंभीर से गंभीर दिक्कत इस उपाय से चुटकियों में हो जाएगी दूर