अमर उजाला
Fri, 14 June 2024
भीगे हुए मुनक्के खाना आपके लिए और भी फायदेमंद है। बालों-त्वचा को इससे कई लाभ हो सकते हैं।
आहार विशेषज्ञ बताते हैं, मुनक्का में आयरन की उच्च मात्रा होती है, जिससे सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
भीगे मुनक्के खाने से थकान कम होती है, ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और एनीमिया का जोखिम भी कम होता है।
मुनक्का में उच्च फाइबर के कारण ये नियमित मल त्याग को बढ़ावा देने और कब्ज को कम करने में भी फायदेमंद है।
मुनक्का, विटामिन-सी और बी का भी स्रोत है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है।
इसके नियमित सेवन से बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने और हृदय को ठीक रखने में लाभ मिल सकता है।
World Blood Donor Day: ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए रक्तदान