बरसात में बिल्कुल भी न खाएं ये सब्जियां, हो जाएंगे बीमार

अमर उजाला

Tue, 16 July 2024

Image Credit : istock

मानसून का सीजन अपने साथ जलजनित बीमारियां, संक्रमण और पाचन विकारों का जोखिम भी लेकर आता है। 

Image Credit : istock
इस मौसम में, सब्जियों के चयन पर ध्यान देना महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इनके आसानी से दूषित होने का खतरा रहता है।
Image Credit : istock

पालक, पत्तागोभी जैसी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सावधानी से करना चाहिए। पत्तियों में नमी के कारण बैक्टीरिया और रोगाणु पैदा हो सकते हैं।

Image Credit : istock
दूषित सब्जियां पेट में  संक्रमण, दस्त और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
Image Credit : istock

फूलगोभी, ब्रोकली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी क्रूसीफेरस सब्जियों का सेवन बरसात में न करने की सलाह दी जाती है।

Image Credit : istock

गाजर, मूली और शलजम जैसी जड़ वाली सब्जियों को मानसून के दौरान खाने से बचा जाना चाहिए।

Image Credit : istock

मानसून के दौरान मशरूम में फफूंद और बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। इसका भी सेवन न करना अच्छा रहता है।

Image Credit : freepik.com

ये है सबसे सस्ता 'देसी सप्लीमेंट', प्रोटीन पाउडर से लाख गुना बेहतर

istock
Read Now