अमर उजाला
Thu, 12 September 2024
संक्रमण की रोकथाम और समय रहते इसका पता लगाने के लिए लक्षणों के बारे में जानना जरूरी है।
मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होता है। इसके लक्षण चेचक जैसे होते हैं।
मंकीपॉक्स के शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार के साथ सिरदर्द, शरीर में दर्द की समस्या होती है।
इसके साथ त्वचा पर बड़े-बड़े दाने होने लगते हैं, जो तरल पदार्थ से भर जाते हैं। ये काफी दर्दनाक हो सकते हैं।
ये दाने और चकत्ते शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे चेहरे, हथेलियों, पैरों और जननांगों में फैल सकते हैं।
मंकीपॉक्स का एक प्रमुख लक्षण लिम्फ नोड्स में सूजन होना भी है।
बदलते मौसम में वायरल फीवर से बचने के लिए डॉक्टर के टिप्स