सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, इन पोषक तत्वों का भी खजाना है दूध

अमर उजाला

Thu, 5 June 2025

Image Credit : Freepik.com

सभी उम्र के लोगों को रोजाना दूध पीने की सलाह दी जाती है। ये सेहत के लिए बहुत लाभकारी है।

Image Credit : Freepik.com

दूध को अक्सर सिर्फ कैल्शियम का स्रोत माना जाता है, लेकिन असल में यह कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है।
Image Credit : Freepik.com

ये कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है।

Image Credit : Freepik.com

इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मददगार है। दूध में कसिइन और व्हे प्रोटीन दोनों होते हैं।

Image Credit : Freepik.com

ये विटामिन-डी का भी स्रोत है जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

Image Credit : Freeoik.com

इसमें मौजूद विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखता है, जिससे थकावट और कमजोरी कम होती है।

Image Credit : Freepik.com

दूध में पोटैशियम भी होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

Image Credit : Freepik.com

वहीं फॉस्फोरस हड्डियों के साथ-साथ दांतों को मजबूती देता है, जबकि मैग्नीशियम मांसपेशियों की कार्यक्षमता बढ़ाता है।

Image Credit : Freepik.com

क्या डायबिटीज में आम खा सकते हैं?

Freepik.com
Read Now